आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 15 अगस्त 2023 LIVE: स्वतंत्रता दिवस के चलते आज वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे नहीं किया जाएगा। इसके अलावा पूरे उत्तर प्रदेश में आज हाई अलर्ट है, सुरक्षा एजेंसियों पूरी तरह से चौकन्नी हैं और लोगों केा अलर्ट रहने का मैसेज दे रही हैं। बिहार में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। बिहार में 21 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया है। वहीं, राजस्थान में रेलवे ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि, जयपुर जंक्शन से छह ट्रेनों का संचालन 28 दिनों तक नहीं होगा। इसके अलावा इन राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :
शहरों के ताजा समाचार।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार होने की बात कही है।
- स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चारबाग, लखनऊ जंक्शन सहित अमौसी एयरपोर्ट को हाईअलर्ट पर रखा है। इसके अलावा डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधी दस्ते को भी चप्पे-चप्पे पर तैनत किया गया है।
- यूपी में भाजपा ने घोसी विधानसभा सीट पर प्रस्तावित उप चुनाव में दारा सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। 2022 में इसी सीट से दारा सिंह चौहान ने सपा से जीत दर्ज की थी।
- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अखिलेश यादव ने जनसभा के दौरान बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, सपा सरकार आने पर डीएम आवास खाली कराया जाएगा।
- बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कहा है कि, 'स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले तमाम वीर सपूतों और तमाम सेनानियों की कुर्बानियां अमर हैं।'
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बिहार के दो पुलिस महानिदेशक (डीजी) और तीन एसपी समेत 21 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों कोपुलिस पदक दिए गए हैं।
- बिहार में अगले दो दिनों तक वर्षा की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया है कि, आज पटना समेत सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
- राजस्थान के जयपुर से चलने वाली छह ट्रेनों का संचालन 28 दिनों तक नहीं होगा। दरअसल, यार्ड की लाइन नंबर 1 पर 17 अगस्त से 13 सितंबर तक मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कुछ समय के लिए रद्द कर दिया है।
- राजस्थान के डूंगरपुर में एक समुदाय विशेष का युवक हिन्दू महिला का धर्म परिवर्तन करा उसे कुवैत भगाकर ले गया। महिला दो बच्चों की मां बताई जा रही है। महिला का बुर्का पहने फोटो देखने के बाद परिवार को जानकारी हुई।
- पूर्व मंत्री एवं दिग्गज जाट नेता नारायण सिंह की बहू पूर्व जिला प्रमुख रीटा सिंह कांग्रेस छोड़कर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में शामिल हो गईं।
