शहर के ताज़ा समाचार, 06 अक्‍टबूर 2023: औरैया में नाना ने नातिन के साथ किया दुष्कर्म तो पटना में एक साथ 3 लोगों की मौत

शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar News) 06 अक्‍टबूर 2023 LIVE: खबरों की इस नई कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्‍तर प्रदेश, बिहार और राजस्‍थान की प्रमुख व बड़ी खबरें। ये हैं आज की ताजा खबरें : शहरों के ताजा समाचार।

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 06 अक्‍टबूर 2023 LIVE: यूपी के औरैया जिले में रिश्ते में नाना लगने वाले शख्स ने अपनी ही नातिन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके अलावा बिहार में गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन करने गए 3 लोगों की अचानक मौत हो गई तो वहीं, राजस्थान में एक 30 साल के मंहत का फांसी के फंदे से शव लटका हुआ पाया गया है।

Aaj Ki Taaja Hindi Samachar News

शहरों के ताजा समाचार

इन खबरों के साथ ही इन्हीं राज्‍यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :

  • औरैया में एक बच्ची से रिश्तों के साथ सेवानिवृत्त शिक्षक नाना ने मासूम को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने दरिंदगी करने के बाद किसी को न बताने के लिए पहले उसे टॉफी व किताबों का लालच दिया। बच्ची की पीड़ा असहनीय हुई, तब उसने परिजनों से अपना दर्द बयां किया।

  • स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की प्रयागराज फील्ड यूनिट ने 1.60 करोड़ की लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। ये वही शातिर लुटेरे हैं, जिन्होंने मान्धाता में 2014 में पोंटी चड्‌ढा की कंपनी के एरिया मैनेजर अजय प्रकाश मित्तल के साथ एक करोड़ 60 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था।

End of Feed