शहर

Jhansi News: यूपी बिहार लूटने वाले गाने पर बरसीं लाठियां, मची भगदड़, देखें वीडियो

मऊरानीपुर के ऐतिहासिक जलविहार मेला महोत्सव के स्वीट नाइट कार्यक्रम में रशियन गर्ल्स का ठुमका देखने आई भीड़ पर झांसी पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। इस पूरे वाक्ये से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिस पर पुलिस लोगों को खदेड़ रही है।

Image

जलविहार मेला महोत्सव में रशियन गर्ल्स का डांस देखने आई भीड़ पर झांसी पुलिस ने जमकर लाठिया बरसाईं

झांसी: जिले के मऊरानीपुर में प्रत्येक वर्ष ऐतिहासिक जलविहार मेला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। दिन में मेला और रात में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने के लिए जिले ही नहीं बल्कि, आसपास के जनपद से लोग भी पहुंचते हैं। पर इस बार मामला बिगड़ गया। स्टेज से नृतंगनाएं 'यूपी बिहार लूटने' वाले गाने पर ठुमके लगा रही थी तो भीड़ बेकाबू हो गई। लिहाजा, पुलिस प्रशासन को लाठियां भांजनी पड़ी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मेला महोत्सव को सफल बनाने और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए 109 दारोगा और करीब 380 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन, गुरुवार की रात आयोजन के दौरान मामला बिगड़ गया। जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों की मंशा को भी मऊरानीपुर में ऐतिहासिक जलविहार मेला महोत्सव के आयोजन समिति ने ठोकर मार दी। मेले में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम समेत जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाने के दिशा निर्देश पुलिस अधिकारियों के स्तर से दिए गए थे। लेकिन, उन दिशा निर्देशों को मेला महोत्सव की आयोजन कमेटी ने कुचल दिया।

इसके बाद रात भर अश्लील डांस की महफिल जब मेला महोत्सव में गुलजार हुई तो भीड़ बेकाबू हो गई। बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए सिवाय लाठीचार्ज के झांसी पुलिस के पास कोई रास्ता नहीं बचा। पुलिस की लाठी मेला महोत्सव में स्वीट नाइट कार्यक्रम में रशियन गर्ल्स का ठुमका देखने आई भीड़ के सिर पर लगी हाथ पैर पर लगी। किसी को कोई पता नहीं बस पुलिस लाठीचार्ज करती चली जा रही थी। इस पूरे वाक्ये से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिस पर पुलिस लोगों को खदेड़ रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article