आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 04 अक्टबूर 2023 LIVE: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है, जो कि राम मंदिर की रेकी कर रहा था। बिहार में मौसम विभाग ने आज सात जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने चुनाव से पहले पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इन खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :
- यूपी की राजधानी लखनऊ से संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। उसने खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बता रखा था। बताया गया है कि वो पिछले कुछ दिनों से अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर की रेकी भी कर रहा था।
- लखनऊ में आज से ही बीजेपी की तीन दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है। महिला सम्मेलन और दलित सम्मेलन कि तैयारियों के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा किए जाने की बातें कही जा रही हैं।
- यूपी के मेरठ में ही बाइक से भरे कैंटर में अचानक से भीषण आग लग गई।इस हादसे में तकरीबन 40 बाइकें जल गईं।
- यूपी में भाजपा ने महिला बिल को लेकर तगड़ा एक्शन प्लान बनाया है। बताया जा रहा है कि, हर विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं जनसभा करेंगी और बूथ पर नारी शक्ति यात्रा करेंगी।
- बिहार में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए साज जिलों में बारिश की संभावन जताई है। वहीं, ये भी जानकारी दी गई है कि प्रदेश में पांच अक्टूबर तक मानसून एक्टिव रहेगा।
- बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री गया पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने प्रवचन किया जिसमें उनके अनुयायियों का तांता लगा रहा। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी उनके स्वागत में गीत भी गाया।
- बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक छुट्टी के बार काम पर वापस लौट चुके हैं। बताया जा रहा है कि, अब बिहार में जल्द 70 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
- राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है कि, 'आपके ऊपर कौन विश्वास कर सकता है कि आप जो कह रहे हो, लागू होगा? पहले केंद्र में वेलफेयर स्कीमों को लागू करो, तब हम मानेंगे कि वास्तव में आपने किस रूप में बात कही है।
- राजस्थान के बाड़मेर में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने स्कूल की ही एक छात्रा से कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद जब वह गर्भवती हो गई दवा देकर उस पर गर्भपात का दबाव भी बनाया। फिलहाल फरार टीचर की तलाश जारी है।
- गुजरात के प्रेमी युगल ने राजस्थान के आबूरोड में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव मिलने के बाद पता चला है कि, दोनों एक ही समाज और गोत्र के थे और उनके स्वजन इससे नाखुश थे।
