शहर

शहर के ताज़ा समाचार, 01 सितंबर 2023: UP के ज्ञानवापी में सर्वे पूरा; बड़ा अपडेट आया सामने, आज बिहार में NPS के विरोध में 'Black Day'

शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar News) 01 सितंबर 2023 LIVE: खबरों की इस नई कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्‍तर प्रदेश, बिहार और राजस्‍थान की प्रमुख व बड़ी खबरें। ये हैं आज की ताजा खबरें :

Image

शहरों के ताजा समाचार।

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 01 सितंबर 2023 LIVE: उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे का काम पिछले दिनों चल रहा था। एएसआई ने अब ये काम पूरा कर लिया है और जल्‍द ही इसकी रिपोर्ट अदालत में पेश करेगी। केंद्र सरकार के खिलाफफ लामबंद हुए I.N.DI.A. गठबंधन की मुंबई बैठक पर बिहार के भाजपा नेता सुशील मोदी ने तंज कसा और कहा कि, 'अंगूर खट्टे हैं।' वहीं, राजस्‍थान में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से पहले वसुंधरा राजे ने धार्मिक यात्रा का आगाज कर दिया है। भाजपा की यात्रा से एक दिन पहले यानी आज वे चारभुजा, नाथद्वारा और त्रिपुरा सुंदरी में देव दर्शन करने पहुंचेंगी। इन खबरों के साथ ही इन्हीं राज्‍यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :

  • यूपी के मथुरा में श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के मौके पर शोभायात्रा निकालने का फैसला लिया गया है। इसके चलते पर्व के दिन मथुरा छावनी में तब्‍दील रहेगी। 4500 जवान, 10 पीएसी कंपनी और ड्रोन मथुरा की सुरक्षा व्‍यवस्‍था में तैनात होंगे।
  • आगरा के प्राचीन बगलामुखी मुखी माता मंदिर परिसर में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ ढाई घंटे तक हवन किया। बताया जा रहा है कि यहां पर वे फैशन शो में हिस्‍सा लेने पहुंची हैं।
  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्‍त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज आजमगढ़ का दौरा करेंगे। अजय राय इस मौके पर चार दिन से जेल में बंद जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह से मुलाकात भी करेंगे।
  • वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सर्वे पूरा कर लिया है। अब दो सितंबर को रिपोर्ट अदालत में पेश होगी। जिला जज की अदालत में पिछले दिनों एएसआइ ने सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए चार हफ्ते का समय मांगा था, जो कि कल प्रस्‍तुत की जाएगी।
  • बिहार में नई पेंशन योजना विरोध में आज पूरे बिहार में सरकारी कर्मचारी काला दिवस मनाएंगे। उन्होंने सरकार से OPS यानी पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की है।
  • केंद्र सरकार के विरुद्ध बने I.N.DI.A. गठबंधन पर बिहार से भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा, 'एक तरफ पीएम पद के दावेदारों की संख्या बढ़ रही है और दूसरी ओर कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर जाहिर कर दिया कि 'दूल्हा' राहुल गांधी ही होंगे।'
  • बिहार के मुजफ्फरपुर ब्रहमपुरा में मेहदी हसन चौक के पास दो गुटों में मारपीट और पथराव हो गया। दरअसल, चेहल्लुम का अखाड़ा जुलूस निकालने को लेकर ये पूरा विवाद हुआ।
  • राजस्‍थान में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है और इससे ठीक एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने धार्मिक यात्रा का ऐलान कर दिया। आज राजे राजसमंद जिले में चारभुजा मंदिर से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगी।
  • राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत के ज्यूडिशियरी पर दिए बयान से राज्‍य के वकीलों में गुस्सा है। उन्‍होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसके अलावा सीएम का पुतला भी जलाया।
  • राजस्‍थान के बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड में आरोपी जावेद की जमानत कोर्ट ने खारिज कर दी है। वहीं, एनआईए द्वारा जमानत का विरोध किए जाने के बाद फरहाद की अर्जी पर आज आदेश आएगा।
Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article