आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 01 अक्टबूर 2023 LIVE: उत्तर प्रदेश में अतीक-अशरफ हत्याकांड में SC के सामने यूपी सरकार ने बड़ा दावा किया है। बिहार में अचानक मौसम में बिगड़ने से शनिवार शाम कई पेड़ गिर गए और प्रदेश में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान में चर्चित कुम्हेर कांड में बड़ा फैसला आया, इसमें 9 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
इन खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :
- उत्तर प्रदेश में अतीक-अशरफ हत्याकांड में SC के सामने यूपी सरकार ने बड़ा दावा किया है। सरकार ने कहा है कि, 'मामले में यूपी पुलिस की कोई गलती नहीं।' चित्रकूट में कोचिंग सेंटर से इंटर की छात्रा को दो युवक जबरन बाइक पर बैठा कर ले गए। रास्ते में उसे मारते-पीटते हुए मंदाकिनी पुल के किनारे फेंककर भाग गए।
रामपुर में जनसभा के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी बात कह दी। दरअसल वे बोले कि, 'यहां जौहर यूनिवर्सिटी की जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर होगी कार्रवाई।'
