गोरखपुर : जिले में बेकाबू स्कॉर्पियो चालक ने पांच लोगों को रौंद दिया, जिसमें से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने स्कार्पियो सवार को पकड़ लिया और जमकर पीटा। शराब के नशे में धुत्त होकर स्कॉर्पियो चलाने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक समेत दो को हिरासत में लिया। एम्स थाना क्षेत्र के सिक्टौर के पास रामपुर चौराहे की घटना है।
गोरखपुर में कार ने 5 लोगों को रौंदा, 2 की ऑन द स्पॉट मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
- Edited by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Jan 7, 2026, 04:22 PM IST
यूपी के गोरखपुर जिले में बेकाबू स्कॉर्पियो चालक ने पांच लोगों को रौंद दिया, जिसमें से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
End of Feed
