लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी चुनाव 2026 के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव 23 अगस्त से अपने व्यापक चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान की शुरुआत उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से की जाएगी।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फोटो-@yadavakhilesh)
पार्टी की योजना को अंतिम रूप देने के लिए 20 जुलाई के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रमुख सपा नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी, जिसमें यात्रा के रूट और कार्यक्रमों को फाइनल किया जाएगा।
जाट और गुर्जर बेल्ट पर फोकस
अखिलेश यादव की यह यात्रा मुख्य रूप से जाट और गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। बुलंदशहर से शुरू होकर यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों को कवर करते हुए मुरादाबाद मंडल में प्रवेश करेगी। सपा सुप्रीमो अपने विशेष चुनाव 'रथ' के जरिए जनता के बीच पहुंचेंगे और चुनावी शंखनाद करेंगे।
