शहर

Sonipat Accident: मुरथल में पराठे खाने जा रहे 3 दोस्तों की हादसे में मौत

Sonipat Accident: सोनीपत जिले से मुरथल पराठे खाने गए स्कूटी सवार युवकों की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Image

मुरथल में पराठे खाने जा रहे 3 दोस्तों की हादसे में मौत

Sonipat Accident: हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है, जिसमें तीन युवकों की मौत की खबर सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बताया कि यह तीनों दोस्त स्कूटी पर सवार होकर सोनीपत से मुरथल जा रहे थे, तभी अचानक हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीनों युवकों की मौत हो गई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जारी है।

पराठे खाने जाते समय हुए हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार, यह सड़क हादसा सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर नगला खुर्द फ्लाईओवर के ऊपर हादसा हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूटी सवार युवक मुरथल पराठे खाने के लिए जा रहे थे, तभी ट्रक से टकरा गए थे, जिनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक की इलाज के दौरान मौत हुई।

हादसे का बाद ट्रक चालक फरार

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा वाहन की स्थिति को देख कर लगाया जा सकता है। स्कूटी और ट्रक की भिडंत में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, वहीं ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को बहाल कराते हुए अपनी कार्रवाई शुरू की। इस दुर्घटना का शिकार हुए युवकों की पहचान मयंक, दीपक और प्रतीक के रूप में हुई है, जो दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के कृष्णा विहार के रहने वाले थे। घटना के बाद से तीनों परिवारों में गम का माहौल है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article