शहर

Sonepur Mela: सोनपुर मेला नहीं तो क्या देखा! बनाएं फटाफट प्लान; नौटंकी का रोमांच कर देगा मंत्रगुग्ध

Sonepur Mela: बिहार में आयोजित सोनपुर मेला परंपरा और आधुनिकता का संगम बनता जा रहा है। सोनपुर मेला में आज गौर से देखें तो पूरे क्षेत्र में मनोरंजन, संस्कृति और रोमांच का एक संगम उतर आया है, जो हर आयु वर्ग के लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Image

Sonepur Mela: सोनपुर मेला नहीं तो क्या देखा! बनाएं फटाफट प्लान; नौटंकी का रोमांच कर देगा मंत्रगुग्ध

Sonpur Mela 2024: बिहार का विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला पूरे शबाब पर है। परंपरा और आधुनिकता को समेटे इस मेले में दिन में पशु प्रेमी और बच्चे पहुंच रहे हैं, तो शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग थियेटर का आनंद लेने आ रहे हैं। सोनपुर मेला में आज गौर से देखें तो पूरे क्षेत्र में मनोरंजन, संस्कृति और रोमांच का एक संगम उतर आया है, जो हर आयु वर्ग के लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सारण जिले के सोनपुर में एक महीने तक रौनक बिखरने वाले इस मेला का पुराना इतिहास रहा है।

बच्चों के बीच खासा उत्साह

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हाजीपुर के कोनहरा घाट और सोनपुर के काली घाट पर गंगा और गंडक नदी के संगम पर डुबकी लगाने के लिए लाखों लोग आते हैं। इसके बाद इस मेले की शुरुआत हो जाती है। इस वर्ष इस मेले में प्राचीन मेलों की तरह खेल-तमाशों की दुनिया सजी है, तो आधुनिक झूले रोमांचित कर रहे हैं। विशाल झूलों ने युवाओं और बच्चों के बीच खासा उत्साह पैदा कर दिया है। आधुनिक और पारंपरिक झूलों के अलावा कलाकारों के हैरतअंगेज करतब दर्शकों को आश्चर्यचकित कर रहे हैं।

लगाए गए ये स्टॉल

खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए मेले में तरह-तरह के स्टॉल लगाए गए है। इसमें चाइनीज फूड के स्टॉल हैं, तो कई स्टॉलों पर पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं। अभिभावक अपने बच्चों को पारंपरिक व्यंजनों से ना केवल परिचय करवा रहे हैं, बल्कि उसका स्वाद चखना भी नहीं भूल रहे। बिहार के पर्यटन विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा भी मानते हैं कि अपने इतिहास और परंपराओं को समेटे सोनपुर मेला में कुछ कमियां जरूर रही हैं। लेकिन, वर्तमान सरकार उन कमियों को दूर करने को लेकर प्रयासरत है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस साल मेले को विदेश से भी लोग देखने पहुंच रहे हैं। यहां पर्यटकों को पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए विभाग ने कई तरह के पैकेज उपलब्ध कराए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article