Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक खौफनाक घटना की जानकारी सामने आई है। यहां रहने वाले एक युवक ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मां को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारे बेटे ने अपने भाई को फोन कर मां के आत्महत्या करने जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला की महिला के बेटे ने उसका गला दबाकर हत्या की है। आरोपी बेटे को लगता था कि उसकी मां उसे खाने में जहर दे रही है। इस बात पर आपा खोकर उसने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।
मां की हत्या कर बचने के लिए बेटे ने रची साजिश
हत्या के बाद बचने के लिए रची साजिश
पुलिस ने मृतक की पहचान चंद्रा देवी के रूप में की, वहीं आरोपी की पहचान चंद्रा देवी के बेटे अजय के रूप में की गई है। ये दोनों देहरादून के प्रेमनगर के रहने वाले हैं। यहां बीती रात आरोपी अजय किसी बात से उसकी मां से बहस हुई। बहस के दौरान आपा खोकर उसने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। खुद को बचाने के लिए अजय ने अपने भाई को फोन कर मां के आत्महत्या की जानकारी दी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही आरोपी के भाई ने अन्य परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे। वहां पता लगा की महिला की हत्या हुई है।
शक के बिना पर की मां की हत्या
इस घटना की जानकारी प्राप्त करते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए जब आरोपी अजय से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे अल्सर की बीमारी है। इस बारे में आरोपी ने आगे बात करते हुए बताया कि इंटरनेट के माध्यम से उसे पता लगा है कि अल्सर खाने में जहर होने के कारण होता है। इसके आधार पर उसे शक हुआ था कि उसकी मां उसे खाने में जहर दे रही है। इस बारे में पता लगते ही युवक ने अपना आपा खोकर मां को मौत के घाट उतारा। इस घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
