शहर

Dehradun News: देहरादून में बेटे ने मां की गला दबाकर बेरहमी की हत्या, वजह जान कांप उठेगी रूह

Dehradun News: देहरादून के प्रेमनगर में रहने वाली एक बेटे ने अपनी मां की बेरहमी के हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खुद को बचाने के लिए आरोपी बेटे ने इसे आत्महत्या बताया।

Image

मां की हत्या कर बचने के लिए बेटे ने रची साजिश

Photo : iStock

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक खौफनाक घटना की जानकारी सामने आई है। यहां रहने वाले एक युवक ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मां को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारे बेटे ने अपने भाई को फोन कर मां के आत्महत्या करने जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला की महिला के बेटे ने उसका गला दबाकर हत्या की है। आरोपी बेटे को लगता था कि उसकी मां उसे खाने में जहर दे रही है। इस बात पर आपा खोकर उसने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद बचने के लिए रची साजिश

पुलिस ने मृतक की पहचान चंद्रा देवी के रूप में की, वहीं आरोपी की पहचान चंद्रा देवी के बेटे अजय के रूप में की गई है। ये दोनों देहरादून के प्रेमनगर के रहने वाले हैं। यहां बीती रात आरोपी अजय किसी बात से उसकी मां से बहस हुई। बहस के दौरान आपा खोकर उसने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। खुद को बचाने के लिए अजय ने अपने भाई को फोन कर मां के आत्महत्या की जानकारी दी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही आरोपी के भाई ने अन्य परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे। वहां पता लगा की महिला की हत्या हुई है।

शक के बिना पर की मां की हत्या

इस घटना की जानकारी प्राप्त करते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए जब आरोपी अजय से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे अल्सर की बीमारी है। इस बारे में आरोपी ने आगे बात करते हुए बताया कि इंटरनेट के माध्यम से उसे पता लगा है कि अल्सर खाने में जहर होने के कारण होता है। इसके आधार पर उसे शक हुआ था कि उसकी मां उसे खाने में जहर दे रही है। इस बारे में पता लगते ही युवक ने अपना आपा खोकर मां को मौत के घाट उतारा। इस घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article