Son Kills Father News: गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के लोनी के अशोक विहार स्थित घर में 22 साल के एक युवक ने अपने 58 वर्षीय पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रात 2 से 3 बजे के बीच हुई, जब पिता और परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे।
प्रतीकात्मक फोटो
मृतक की पहचान 58 साल के मोहम्मद इरफान के रूप में हुई है, आरोपी की पहचान मोहम्मद शावेज के तौर पर की गई है।लोनी सर्कल के एसीपी ने बताया, 'आरोपी ने धारदार हथियार (दरांती) से अपने पिता पर हमला किया, जिससे उनके सिर पर कई गंभीर चोटें आईं। इरफान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी की मां ने खुद पुलिस को सूचना दी और बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
पिता की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे
पिता की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घायल पिता को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया।'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: भतीजे की शादी में शामिल होने सिंगापुर से लौटे शख्स की फरीदाबाद में हत्या
'उम्र के इस आधार पर पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया'
शिकायत के आधार पर, शनिवार को लोनी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत FIR दर्ज की गई।शनिवार शाम को डीसीपी (ग्रामीण) ने बताया, 'शुरुआत में आरोपी के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह 15 साल का है। बाद में, जब पुलिस ने उसके स्कूल में पूछताछ की, तो प्रिंसिपल ने लिखित पुष्टि दी कि वह 2004 में जन्मा है और 8वीं कक्षा का छात्र है। उम्र के इस आधार पर पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। वह नाबालिग नहीं, बल्कि बालिग है।'
