ॐ के बिना दिखा ओम पर्वत, पहली बार गायब हुई बर्फ, जानें क्या है वजह

Om Parvat Without Snow: उत्तराखंड में स्थित ओम पर्वत पर पिछले सप्ताह बर्फ गायब हो गई। जिसके कारण पहली बार यह पर्वत बिना ओम की आकृति के दिखाई पड़ा। हालांकि सोमवार को बर्फबारी के बाद ओम पर्वत पर बर्फ वापस आ गई है।

Om Parvat Without Snow: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित ओम पर्वत से पिछले सप्ताह पहली बार बर्फ गायब हो गयी जिससे लोग अचरज में पड़ गए। ओम पर्वत समुद्र तल से चौदह हजार फुट की उंचाई पर व्यास घार्टी में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां पहाड़ी के ऊपर पड़ी बर्फ हिंदी में लिखे 'ॐ' की आकृति की दिखाई देती है। इसी कारण इस स्थान का नाम ओम पर्वत पड़ा।

Om Parvat

ओम पर्वत पर गायब हुई बर्फ

बिना बर्फ के ओम पर्वत को पहचानना मुश्किल

एक पर्यटक ने कहा, ‘‘मैं 16 अगस्त को वहां गया था लेकिन हमेशा बर्फ से ढके रहने वाले पर्वत पर बिल्कुल बर्फ नहीं थी। यह सच में बहुत निराशाजनक था।’’ गुंजी गांव की निवासी उर्मिला संवाल ने ओम पर्वत की बिना बर्फ वाली फोटो दिखाते हुए कहा, ‘‘ओम पर्वत पर बर्फ नहीं थी। बिना बर्फ के उस स्थान को पहचानना भी मुश्किल नजर आ रहा था।’’ धारचूला में आदि कैलाश यात्रा के आधार शिविर के प्रभारी धनसिंह बिष्ट ने कहा, ‘‘कुमांऊ मंडल विकास निगम में अपनी 22 साल की सेवा में पहली बार मैंने ओम पर्वत को पूरी तरह से बर्फ विहीन देखा है। अगर लंबे समय तक यही स्थिति बनी रही तो इससे व्यास घाटी में पर्यटन पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।’’

End of Feed