प्रभु श्रीराम का दर्शन करने पहुंचा पंजाब का 'मोहब्बत', दौड़कर 55 दिन में पूरा किया सफर

पंजाब के रहने वाले एक 6 साल के बच्चे ने खाने-खेलने की उम्र में नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए पंजाब से अयोध्या का सफर 55 दिन में दौड़कर पूरा किया है। बच्चे के इस कठिन परिश्रम के बाद उम्मीद की जा रही है की यूपी के सीएम से मुलाकात हो सकती है।

अयोध्या में पिछले साल 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से देश-विदेश से लोग रामलला के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। दिन-प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। देश विदेश से लोगों के आने का सिलसिला लगातार चल रहा है। श्रद्धालु बस, रेल और फ्लाइट लेकर अयोध्या राम मंदिर पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बीच एक 6 साल का बच्चा पंजाब से अयोध्या राम मंदिर दौड़ते हुए पहुंचा। पंजाब से अयोध्या की इस यात्रा को पूरा करने में बच्चे को 55 दिन का समय लगा है।

पंजाब से अयोध्या दौड़ते हुए पहुंचा 6 साल का लड़का

पंजाब के फाजिल्का जिले का रहने वाले मोहब्बत नामक एक 6 साल का बच्चा अपने घर से दौड़ते हुए 55 दिन का सफर पूरा कर अयोध्या राम मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचा और यहां पूजा अर्चना की। इस छोटे से राम भक्त ने लगभग एक हजार किलोमीटर तक की दूरी दौड़कर पूरी की है।

End of Feed