शहर

देहरादून में कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, हादसे में छह लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

देहरादून में एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : PTI

उत्तराखंड के देहरादून में एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गए, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह यहां एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की जांच शुरू

कैंट पुलिस थाने के प्रभारी कैलाश सिंह के अनुसार, मृतकों में अधिकतर छात्र थे, जिनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1.30 बजे ओएनजीसी चौक पर हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!