‘ज्ञानेश कुमार को हटाओ, जंतर-मंतर वापस लो’, SIR के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, कई लोग हिरासत में

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ राजधानी दिल्ली में आयोजित मार्च में वृंदा करात समेत वामपंथी दलों और छात्र संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सड़क पर ‘जन संसद’ में लोकतंत्र बचाने की मांग की गई।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ एक बार फिर प्रदर्शनकारी दिल्ली की सड़कों पर हैं। यहां आज पीपुल्स अगेंस्ट SIR द्वारा दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन में वामपंथी दलों, छात्र संगठनों, युवाओं और किसानों ने मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया।

sir protest

SIR के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन

मार्च के दौरान ‘ज्ञानेश कुमार को हटाओ, जंतर-मंतर वापस लो’ जैसे नारे लगाए गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और नाम काटे जाने के मुद्दे पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

End of Feed