अब तक 1.5 करोड़ भक्त कर चुके राम लला के दर्शन, जानें रोज कितने श्रद्धालु आ रहे अयोध्या

​Ayodhya Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया हर दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु राम मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से लगभग 1.5 करोड़ लोग दर्शन के लिए आ चुके हैं।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर आ रहे हैं। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा इसी साल 22 जनवरी को हुई थी। जिसके अगले दिन ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर के बाहर देखने को मिली। प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रामलला की एक झलक देखने के लिए रोजाना उमड़ रही है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय के अनुसार प्रतिदिन एक लाख से अधिक लोग राम मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं।

एक लाख से अधिक श्रद्धालु आ रहे रोजाना

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि हर दिन एक लाख से अधिक लोग मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' के बाद से लगभग 1.5 करोड़ लोग रामलला के दर्शन के लिए आये हैं। चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर में अभी केवल भूतल का काम पूरा हुआ है। भूतल पर ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उन्होंने बताया कि मंदिर की पहली मंजिल का निर्माण कार्य जारी है। मंदिर के चारो ओर सुरक्षा दीवारें भी बनाई जाएंगी, जिनकी चौड़ाई 14 फीट होगी। इन दीवारों को परकोटा कहा जाता हैं।

End of Feed