शहर

उत्तराखंड में तैयार होने से पहले ही सिग्नेचर ब्रिज धराशायी, 70 करोड़ की लागत से हो रहा था निर्माण

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में बन रहे पहले सिग्नेचर ब्रिज धराशायी हो गया। इस सिग्नेचर ब्रिज को करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद से कई सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Twitter

Signature Bridge Collapses: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के समीप नरकोटा गांव में ऑल वेदर सड़क पर बन रहा राज्य का पहला सिग्नेचर ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

जानमाल का नुकसान नहीं

बताया जा रहा है कि जब ब्रिज का हिस्सा ढहा, तो उस दौरान उसके अगल-बगल मजदूर मौजूद थे। लेकिन, ब्रिज के टूटने की आहट समझते ही वे वहां से भाग गए, इससे वह सुरक्षित बच गए। यह ब्रिज बद्रीनाथ ऑल वेदर सड़क पर बन रहा है। वहीं, पुल के क्षतिग्रस्त होने से आरसीसी कंपनी पर भी कई सवाल खड़े होने लगे हैं।

फ्रेम को पहुंचा नुकसान

ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 110 मीटर का सिग्नेचर ब्रिज बनाया जा रहा है। पुल के ऊपरी फ्रेम को तैयार किया जा रहा था। इसी बीच पुल के रुद्रप्रयाग की तरफ का टावर ढह गया। इससे फ्रेम को भी काफी नुकसान हुआ है।

70 करोड़ की लागत से हो रहा था तैयार

बताया जाता है कि ब्रिज लगभग 70 करोड़ की लागत से बन रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्रिज के निर्माण को लेकर शुरू से ही कई सवाल खड़े होते आए हैं। इससे पहले जुलाई 2022 में भी ब्रिज की शटरिंग को नुकसान पहुंचा था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article