मिल गया कैची धाम में ट्रैफिक का समाधान, सरकार ने शुरू कर दी ये सुविधा

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में मौजूद कैची धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से यहां ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या होने लगी है। सरकार ने यहां ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए एक अनोखी पहल की है। यात्रियों की सुविधा के लिए यह पहल की गई है।

हाल के समय में नैनीताल के पास कैची धाम को बड़ी ख्याति मिली है। नैनीताल जिले में बोवाली के पास कैची मंदिर में हाल के समय में श्रद्धालुओं की की भीड़ काफी ज्यादा बढ़ गई है। नीम करौली बाबा के इस आश्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते कैची धाम के दोनों तरफ सड़क पर काफी जाम हो जाता है। इस जाम से निजात पाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जबरदस्त समाधान पेश किया है। चलिए जानते हैं।

Kaichi-Temple

कैची धाम

कैची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से भोवाली से कैची धाम और कैची धाम से अल्मोड़ा की ओर सड़क पर भारी जाम देखने को मिलता है। इसके चलते अब सरकार ने यहां शटल सर्विस शुरू कर दी है। नीम करौली बाबा के इस आश्रम में विशेषतौर पर वीकेंड में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

End of Feed