शहर

कल का मौसम 28 March 2025 : झेलने को तैयार रहें 40 डिग्री वाला टॉर्चर, 2 दिन आंधी के साथ बारिश देगी राहत; ओलावृष्टि-वज्रपात का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 28 March 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: देशभर के अधिकतर राज्यों में हॉट डे वाली स्थिति होने वाली है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लेकिन, अगले 2 दिन में पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल समेत कई राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के राज्य चिलचिलाती गर्मी का टॉर्चर झेलने को तैयार हो जाएं। फिलहाल, कई राज्यों में पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। हालांकि, स्काईमेट के मुताबिक अगले 3 से 4 दिन में उत्तरी मैदानी इलाकों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की संभावना है, जबकि मध्य राज्यों में पारा बढ़ने का पूर्वानुमान है। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के यूपी, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा-पंजाब में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। इस दौरान तेज ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। उधर, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में लू चलेगी, जिससे 2 से 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। इस दौरान मुंबई में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा। उधर, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान है, जिससे दिन में कोल्ड वाली स्थिति रहेगी। 28 मार्च का पूर्वोत्तर के राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली20 °C37 °C
मुंबई25 °C31 °C
भोपाल23 °C37 °C
जयपुर21 °C35 °C
लखनऊ23 °C39 °C
पटना24 °C37 °C
शिमला8 °C24 °C
देहरादून17 °C32 °C
कश्मीर-1 °C11 °C

यूपी कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में सूरज अपने तेवर से परेशान कर रहा है। धीरे-धीरे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के मीटर को टच कर गया है। कानपुर देहात, झांसी, हमीरपुर और प्रयागराज में चिलचिलाती धूप के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के कांटे को छू गया। आईएमडी ने प्रतापगढ़, फतेहपुर, चंदौली और वाराणसी समेत 13 जिलों में हॉट डे की चेतावनी जारी की है। 29 मार्च को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कमोबेश यही हाल बिहार के विभिन्न जिलों में देखने को मिलेगा। अगले 2 से 4 दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छू जाएगा।

दिल्ली कल का मौसम?

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। भारत आईएमडी ने दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज नोएडा समेत एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही लगी हुई है। आईएमडी ने अभी कुछ ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में कितना प्रदूषण है?

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के स्तर पर गिरावट देखी जा रही है। तेज हवाएं चलने से प्रदूषण कम होने की संभावना है। एक्यूआई 250 रहा जो कि खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण आगामी दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटे के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उत्तरी हवाओं के प्रभाव से 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। बाड़मेर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर में कैसा है मौसम

जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से पिछले 2-3 दिन से बादल छाए हुए हैं। कश्मीर में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुलमर्ग समेत कई ऊपरी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हुई। श्रीनगर के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखा जा रहा है। आईएमडी ने गुरुवार और शुक्रवार को भी बारिश के साथ बर्फबारी होगी, जिससे तापमान में गिरावट देखी जाएगी। कश्मीर, श्रीनगर, गुलमर्ग में दिन में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि, जम्मू इलाके में धूप देखने को मिल रही है और तापमान भी बढ़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम खराब होनी की संभावना व्यक्त की गई है। कई हिस्सों में बर्फबारी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई इलाके में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि होगी। आईएमडी ने कांगड़ा, कुल्लू, और चंबा में बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़कने और ओलावृष्टि का खतरा बताया है। वहीं, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा, शिमला, सिरमौर और कांगड़ा में बर्फबारी का येलो अलर्ट है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना है।

कहां लू अलर्ट?

स्काईमेट ने बताया कि पिछले 2 से 3 दिन से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। ओडिशा में 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट है। आईएमडी ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

कब आएगा प्री मॉनसून?

मध्य भारत के कुछ भागों में 19 मार्च से प्री मॉनसून संकेत मिल रहे हैं। इनमें बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, एमपी का पूर्वी भाग, तेलंगाना और पूर्वी भारत में प्री मॉनसून एक्टिव हो सकता है। 19 मार्च से पहाड़ी राज्य कश्मीर, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होगी, जिससे हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

सनबर्न क्या होता है?

गर्मियों के मौसम में सनबर्न का अलर्ट रहता है। सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक होती है। चिकित्सा की भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द होने लगता है। कुल मिलाकर स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क हो जाता है।

हीटवेव क्या है?

भीषण गर्मियों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया जाता है। हीटवेट तब होती है जब किसी खास जगह पर तीन दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान असामान्य रूप से गर्म होता है। इसे उस क्षेत्र की स्थानीय जलवायु और पिछले मौसम के संबंध में माना जाता है। इस दौरान तापमान सामान्य औसत से अधिक पहुंच जाता है तो उसे हीटवेव कहा जाता है। खासकर, मार्च से जून के दौरान और कुछ दुर्लभ मामलों में जुलाई के महीने में ये स्थिति बनती है। हीटेवव के दौरान लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने पर पानी की कमी बुखार, उल्टी, दस्त, थकान, कमजोरी इत्यादि लक्षण दिखाई देते हैं।

हॉट डे क्या होता है?

हॉट डे की स्थिति तब होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 5 डिग्री सेल्सियस के बराबर या उससे भी अधिक होता है। इस दौरान अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है। आमतौर पर अप्रैल से जून के बीच ये स्थिति देखी जाती है। मौसम विभाग ऐसा तापमान देख हॉट डे घोषित कर देता है।

कोल्ड डे क्या है?

कश्मीर-हिमाचल प्रदेश में अभी भी कोल्ड के जैसी स्थिति है। लोग जानना चाहते हैं कि Cold Day क्या होता है? तो बता दें कि आईएमडी के मुताबिक, कोल्ड डे तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियत कम दर्ज किया जाए। उन दिनों को कोल्ड डे में काउंट करते हैं। इस दौरान दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर नहीं होता है, लिहाजा लोगों को सर्दी से राहत की उम्मीद कम रहती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article