पिता ने ही गला रेतकर बेटी को उतारा मौत के घाट, सोनीपत में दिल दहला देने वाली वारदात

Sonipat Crime: गोहाना की देवीनगर कॉलोनी में 23 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में उसके पिता को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Sonipat Crime: हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना शहर (Gohana Murder) की देवीनगर कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 23 साल की युवती की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद लोग हैरान हैं। मृतक युवती का नाम चीनू बताया जा रहा है, जो नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हत्या का आरोप उसके पिता अनिल पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि पिता ने ही अपनी बेटी का गला रेतकर उसकी जान ले ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Gohana murder

23 साल की युवती की हत्या से इलाके में दहशत (Photo: Times Now Navbharat)

जांच के बाद सच आएगा सामने-पुलिस

पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती तौर पर घरेलू विवाद या किसी प्रेम संबंध को लेकर शक जताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गोहाना के डीसीपी जितेंद्र गहलावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई जल्द सामने लाई जा सके।

End of Feed