शहर

सब्जी लेने गई किशोरी बनी दरिंदगी का शिकार, हथियार के दम पर हैवानों ने किया गंदा काम

मध्य प्रदेश के मैहर क्षेत्र से एक चौंकाने वाली और गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक नाबालिग किशोरी के साथ पहाड़ी गांव के पास सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप सामने आया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

Image

मैहर में गैंग रेप का मामला

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Maihar Gang Rape Case: मध्य प्रदेश से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मैहर क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान वह अपने दो परिचित साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर अमरपाटन रोड के पास स्थित पहाड़ी गांव घूमने गई। वहां पहुंचने पर तीन अन्य युवकों से उनका सामना हुआ, जिन्होंने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसका वीडियो भी बना लिया।

किशोरी अपने परिचित लालू चौधरी और सूरज चौधरी के साथ मंदिर जाने के बहाने पहाड़ी गांव की ओर गई थी। बताया जा रहा है कि, लौटते वक्त किशोरी और उसके साथियों को तीन अन्य युवकों ने रोक लिया। आरोपियों ने हथियार दिखाकर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया और किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने उसके फोटो और वीडियो भी बना लिए तथा धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वे वीडियो लीक कर उसे बदनाम कर देंगे।

गले और चेहरे पर चोट के निशान

किशोरी के साथ मौजूद युवक के साथ भी मारपीट की गई। बाद में दोनों को जंगल में छोड़कर आरोपी वहां से फरार हो गए और जाते समय उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोपियों ने उसके दोस्त के मोबाइल से वीडियो बनाया। डरी-सहमी हुई किशोरी किसी राहगीर की मदद से अपने घर पहुंची। घर पहुंचने पर परिजनों ने उसके गले और चेहरे पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। शुरुआत में उसने बात टालने की कोशिश की, लेकिन परिजनों के दबाव देने पर उसने पूरी घटना बताई।

3 को किया गया गिरफ्तार

परिजनों ने देर रात कोतवाली थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई और किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने अज्ञात चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक मैहर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पूरी टीम को आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। टीआई मैहर ने बताया कि रविवार को दिनभर और रातभर चली तलाशी अभियान में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदी author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article