'मेरी बहन को जबरदस्ती...' शिवा शर्मा मौत मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे का पहला बयान आया सामने, CCTV पर उठाए सवाल

Shiva Sharma Shraddha Dubey Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही आरोपी श्रद्धा दुबे ने मीडिया के सामने अपने आपको निर्दोष बताते हुए कहा कि वह किसी के कह देने से हत्यारी नहीं हो जाती। श्रद्धा का कहना है कि मेरी बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज निकाली जाए तो मेरी बेगुनाही साबित हो जाएगी।

Shiva Sharma Shraddha Dubey Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही आरोपी श्रद्धा दुबे पहली बार मीडिया के सामने आई और खुद को निर्दोष बताया। श्रद्धा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। श्रद्धा दुबे ने कहा, "सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सिर्फ किसी के कह देने से हम हत्यारे नहीं हो जाते। यह सुसाइड था, मैंने उसे अपनी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदते हुए देखा था। अगर मेरी बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज निकाली जाए तो मेरी बेगुनाही साबित हो जाएगी, लेकिन किसी वजह से वह फुटेज अभी तक नहीं निकाली गई है। नेपाल बॉर्डर तक की फुटेज निकाली गई है तो मेरी बिल्डिंग की फुटेज निकालने में क्या दिक्कत है?"

Shraddha Dubey

श्रद्धा दुबे (फोटो साभार- ANI)

शिवा शर्मा केस में फरार श्रद्धा दुबे का पहला बयान

श्रद्धा ने आगे कहा, "मैं इस व्यक्ति को सिर्फ चार महीने से जानती हूं, उसमें से दो से ढाई महीने हम दोस्त थे। वह कभी मेरे घर नहीं आया। पिछले दो महीनों में ही आना शुरू हुआ था और इतने कम समय में ऐसा कुछ नहीं हो सकता कि हम एक-दूसरे के लिए ऐसा सोचें। उनकी मां ने झूठे आरोप लगाए हैं क्योंकि वह मुझे कभी पसंद नहीं करती थीं।"

End of Feed