नाना पाटेकर या कैप्टन स्मित सेतु... क्या होगा ब्रिज का नाम? BJP-शिवसेना उद्धव गुट के बीच छिड़ा विवाद

Vidyavihar Bridge Name Controversy: उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने मांग की है कि विद्याविहार ब्रिज का नाम प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के नाम पर रखा जाए। वहीं स्थानीय बीजेपी विधायक पराग शाह ने ब्रिज का नाम कैप्टन स्मित मच्छार के नाम पर रखने की मांग करते हुए पत्र लिखा है।

Vidyavihar Bridge Name Controversy: मुंबई में एक ब्रिज के नामकरण पर विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना ठाकरे गुट ने विद्याविहार पुल का नाम “नाना पाटेकर सेतु” रखने का प्रस्ताव दिया है, जबकि बीजेपी चाहती है कि इसका नाम “कैप्टन स्मित सेतु” रखा जाए। उद्घाटन से पहले ही वहां “पद्मश्री नाना पाटेकर सेतु” का बोर्ड लगा दिया गया है। इसी बोर्ड के लगने के बाद से विद्याविहार पुल के नाम पर शिवसेना UBT और BJP आमने-सामने आ गई हैं।

Mumbai

मुंबई में पुल के नाम पर छिड़ी रार (फोटो साभार- TNN/AP)

विद्याविहार पुल के नामकरण पर विवाद

उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने मांग की है कि विद्याविहार ब्रिज का नाम प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के नाम पर रखा जाए। वहीं स्थानीय बीजेपी विधायक पराग शाह ने ब्रिज का नाम कैप्टन स्मित मच्छार के नाम पर रखने की मांग करते हुए पत्र लिखा है। शिवसेना ठाकरे गुट ने ब्रिज के उद्घाटन से पहले ही वहां 'पद्मश्री नाना पाटेकर सेतु' के नाम का बोर्ड लगा दिया है। शिवसेना UBT के नेताओं ने मुम्बई मेयर रितु तावड़े से भी मुलाकात कर विद्याविहार फ्लाईओवर को नाना पाटेकर के नाम का प्रस्ताव पत्र सौंपा है। दोनों पार्टियों की अलग-अलग मांगों के कारण पुल के नामकरण को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।

End of Feed