नासिक: शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट और ग्रामसभा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि आज 1 मार्च 2025 से शनि देव की शिला पर केवल ब्रांडेड खाद्य तेल से ही अभिषेक किया जाएगा। इसका उद्देश्य शिला की सुरक्षा और संरचना को बनाए रखना है, क्योंकि मिलावटी या अन्य प्रकार के तेलों में मौजूद पैराफिन जैसे तत्व शिला को नुकसान पहुँचा सकते हैं। शनि शिंगणापुर में शनि देव की शिला पर तेल से अभिषेक करने की परंपरा लगभग 400 वर्षों से चली आ रही है। श्रद्धालु दूर-दूर से आकर शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए तेल चढ़ाते हैं..हालांकि, समय के साथ, विभिन्न प्रकार के तेलों के उपयोग से शिला की संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है।
शनिदेव टेंपल (फाइल फोटो)
ब्रांडेड खाद्य तेल से ही होगा अभिषेक
जिसके बाद मंदिर ट्रस्ट और ग्रामसभा ने मिलकर निर्णय लिया है कि अब से केवल ब्रांडेड खाद्य तेल का ही उपयोग अभिषेक के लिए किया जाएगा..इससे यह सुनिश्चित होगा कि तेल शुद्ध और मिलावट रहित हो, जिससे शिला की दीर्घकालिक सुरक्षा बनी रहे..श्रद्धालुओं द्वारा लाए गए तेल की गुणवत्ता पर संदेह होने पर, उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा या फिर भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
