शहर

ब्रांडेड तेल से नहायेंगे शनि देव! शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट ने मिलावटी तेलों से किया तौबा; दर्शन से पहले जान लें नए नियम

महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट ने शनि देव की शिला पर केवल ब्रांडेड खाद्य तेल से ही अभिषेक करने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं के लाए गए तेल की गुणवत्ता पर संदेह होने पर उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Image

शनिदेव टेंपल (फाइल फोटो)

नासिक: शनि शिंगणापुर मंदिर ट्रस्ट और ग्रामसभा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि आज 1 मार्च 2025 से शनि देव की शिला पर केवल ब्रांडेड खाद्य तेल से ही अभिषेक किया जाएगा। इसका उद्देश्य शिला की सुरक्षा और संरचना को बनाए रखना है, क्योंकि मिलावटी या अन्य प्रकार के तेलों में मौजूद पैराफिन जैसे तत्व शिला को नुकसान पहुँचा सकते हैं। शनि शिंगणापुर में शनि देव की शिला पर तेल से अभिषेक करने की परंपरा लगभग 400 वर्षों से चली आ रही है। श्रद्धालु दूर-दूर से आकर शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए तेल चढ़ाते हैं..हालांकि, समय के साथ, विभिन्न प्रकार के तेलों के उपयोग से शिला की संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बढ़ गई है।

ब्रांडेड खाद्य तेल से ही होगा अभिषेक

जिसके बाद मंदिर ट्रस्ट और ग्रामसभा ने मिलकर निर्णय लिया है कि अब से केवल ब्रांडेड खाद्य तेल का ही उपयोग अभिषेक के लिए किया जाएगा..इससे यह सुनिश्चित होगा कि तेल शुद्ध और मिलावट रहित हो, जिससे शिला की दीर्घकालिक सुरक्षा बनी रहे..श्रद्धालुओं द्वारा लाए गए तेल की गुणवत्ता पर संदेह होने पर, उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा या फिर भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!