शहर

Shahjahanpur Accident News: ऑटो टैक्सी और ट्रक की जोरदार टक्कर में 12 लोगों की मौत, गंगा स्नान करने जा रहे थे लोग

शाहजहांपुर में एक ऑटो टैक्सी और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ऑटो सवार लोग गंगा स्नान के लिे जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।

Image

शाहजहांपुर में भीषण एक्सीडेंट

Shahjahanpur Accident News: शाहजहांपुर में भयंकर सड़क हादसा हो गया। जहां एक ऑटो टैक्सी की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। ऑटो टैक्सी में सवार लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर शाहजहांपुर के एसपी अशोकी कुमार मीणा पहुंचे। एक्सीडेंट वाले ट्रक को भी पकड़ लिया गया है।

ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ा

शाहजहांपुर के अल्हागंज जलालाबाद नेशनल हाईवे पर यह भीषण हादसा हुआ। जहां ऑटो टैक्सी में एक दर्जन लोग गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। अल्हागंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी के पास इस ऑटो टैक्सी की टक्कर एक ट्रक से हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि इसमें 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस अधिक्षक देहात ने इसकी पुष्टि की है। इस हादसे के बाद ट्रक को 12 किमी दूर पकड़ लिया गया है। ग्रामीणों ने इसे पकड़ा है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article