शहडोल में लकड़ी तस्करों ने बनाया वन कर्मचारियों को बंधक, पुलिस बनी रक्षक; चार गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में वन विभाग के कर्मचारियों के साथ लकड़ी तस्करों ने हिंसक घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सभी सुरक्षित छुड़ाए गए। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे अवैध साल की लकड़ी जब्त की गई है।

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में लकड़ी की अवैध कटाई में संलिप्त एक गिरोह ने वन विभाग के कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की। अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को सुरक्षित छुड़ाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना जिले के उत्तर वन मंडल के अमझोर वन परिक्षेत्र में 18 और 19 फरवरी की दरमियानी रात को हुई। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सात नामजद आरोपियों में से अब तक चार को हिरासत में लिया जा चुका है, जबकि शेष की तलाश जारी है।

Shahdol Forest Officials Attacked (Symbolic Photo)

शहडोल में वन अधिकारियों पर हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

आरोपियों को पुलिस ने ऐसे पकड़ा

उत्तर वन मंडल की वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) तरुणा वर्मा ने बताया कि 18 और 19 फरवरी की मध्य रात्रि को मुखबिर से सूचना मिली कि अमझोर परिक्षेत्र में साल के पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद सीधी सर्किल के डिप्टी रेंजर और अन्य बीट गार्ड की टीम को घटना स्थल पर भेजा गया। टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को साल की लकड़ी काटते हुए मौके पर ही पकड़ लिया।

End of Feed