शहर

कल का मौसम : 12 घंटे चलेगी आंधी बरसेगा पानी, गिरेगी बिजली होगी ओलावृष्टि; IMD की आई चेतावनी

Kal Ka Mausam 19 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, अगले कुछ घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ पहाड़ों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : पहाड़ों पर उत्तर भारत में बारिश का कारण बने पश्चिमी विक्षोभ अब धीरे-धीरे कम हो रहे हैं, जिनके प्रभाव से बादल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि, अभी राजस्थान में भी आंशिक प्रभाव रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटों तक यूपी-एमपी, राजस्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब से बादल छट गए हैं और गुरुवार की सुबह से धूप निकली हुई है। आईएमडी ने अभी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों पर बारिश एवं बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि जम्मू-कश्मीर के घाटी इलाकों में बर्फ गिरने का सिलसिला अभी जारी रहेगा, जिससे तीनों राज्यों के संवेदनशील इलाकों पर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी और लोगों को कड़ाके की ठंडक महसूस होगी। स्काईमेट ने दक्षिण भारत में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज आंधीनुमा हवाओं के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी है।

यूपी में बारिश होगी क्या

उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्के बादल छाए हैं और बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले कुछ घंटे मौसम बदला रहेगा और बारिश से मौसम सर्द महसूस किया जाएगा। हालांकि, राज्य के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़, मेरठ, शामली, आगरा, हाथरस, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, अमरोहा समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, मध्य भाग में तेज हवाएं चलने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई।

20 फरवरी शुक्रवार का तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 13°C26°C
चंडीगढ़13°C24°C
जयपुर 13°C24°C
भोपाल17°C28°C
मुंबई23°C28°C
पटना16°C28°C
लखनऊ16°C29°C
कोलकाता19°C31°C
देहरादून10°C21°C
शिमला7°C17°C
कश्मीर0°C10°C

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश की गतिविधियों के बाद गुरुवार की सुबह से ही मौसम साफ हो गया। हालांकि, न्यूनतन और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखी गई, जिससे हल्की सर्द महसूस की गई। आईएमडी के मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, मौसम काफी सुहावना महसूस किया गया। बारिश के कारण प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है। सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई गिरकर 164 पहुंच गया। फिलहाल, बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है। अगले 2 दिन में तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी के संकेत मिलने लगेंगे। सीपीसीबी के आंकड़ों को देखें तो शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर माना जाता है।

राजस्थान में मौसम कैसा है

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार से ही बारिश की गतिविधियां रुक-रुक कर दर्ज की जा रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ घंटों के दौरान बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश रिकॉर्ड की जाएगी। मौसमी गतिविधियां और हल्की हवाओं के बहने से मौसम थोड़ा सा सर्द सा सुहावना हो गया है। जयपुर में 22 मिलीमीटर बारिश हुई। फिलहाल, अलवर और फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब राज्य में मौसम साफ रहने और तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है। होली तक अच्छी खासी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

बिहार का मौसम

बिहार में मौसम साफ है और दिन ब दिन तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। आईएमडी ने बताया कि राज्य में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे दिन काफी गर्म प्रतीत हो रहे हैं, लेकिन अभी न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री के बीच है। लिहाजा, सुबह और शाम ठंडक का एहसास हो रहा है। होली से पहले 'दोहरा मौसम' खत्म होने की गुंजाइश है। कमोबेश ऐसा ही मौसम झारखंड और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों पर बना रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में कब होगी बारिश

उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों पर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर मौसम साफ रहने से सर्दी से राहत है। आईएमडी के मुताबिक, तराई-भाबर क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, ऊचे हिस्सों गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी जारी है। वहीं, उत्तरकाशी, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली में बारिश के बर्फ गिरी, जिससे न्यूनतम तापमान में कमी आई और लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। फिलहाल, अगले कुछ घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी है। जबकि मैदानी इलाकों में धूप निकलने से राहत है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम कैसा है

हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में 23 फरवरी से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के आने का पूर्वानुमान है, जिसके प्रभाव से हल्की बारिश एंव बर्फबारी की संभावना बन रही है। फिलहाल, कई ऊंचाई वाले स्थानो पर आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही जारी है और बूंदाबांदी का अनुमान है। फिलहाल, हिमालयी भागों ताबो, किन्नौर, मनाली, लाहौल स्पीति, चंबा और कुकुरसेमी में बर्फबारी जारी है, जिससे न्यूनतम तापमान बेहद नीचे है। लिहाजा, कोल्ड डे की स्थिति है। हालांकि, मैदानी हिस्सों पर मौसम साफ प्रतीत हो रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत है। उधर, जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य है। घाटी में बर्फबारी जारी है, जिससे न्यूनतम तापमान में माइनस की श्रेणी में रिकॉर्ड किया जा रहा है। फिलहाल, बारिश को लेकर संभावना नहीं है, लेकिन 27 और 28 फरवरी को एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना है।

केरल, तमिलमाडु में आंधी-बारिश का अलर्ट

दक्षिण भारत में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पिछले कई दिनों से सक्रिय है, जिससे प्रभाव से कई तटीय राज्यों में आंधी-तूफान और जोरदार बारिश का अलर्ट है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 36 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिण हिस्सों पर मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। पिछले 24 घंटे से तमिलनाडु और केरल के तूतीकोरिन, पंबन, टोंडी, पलायनकोट्टई, तिरुवंतपुरम, पलक्कड़, अलाप्पुझा, त्रिशूर, कोट्टायन, कोचीन, अतिरामपट्टिनन समेत कई स्तों पर आकाशीय बिजली गिरने के साथ झमाझम बारिश का पूर्वानुमान घोषित है। ये गतिविधियां अगले 22 फरवरी तक लगातार जारी रह सकती हैं। फिलहाल, समुद्री इलाकों से मछुआरों को दूर रहने के लिए कहा गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article