भीषण ठंड की गिरफ्त में हरियाणा-पंजाब, शीतलहर के चलते तेजी से लुढ़क रहा पारा

हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ रहा है। दोनों राज्यों में शीतलहर का कहर भी जारी है। जिसके चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि आज पंजाब और हरियाणा का मौसम कैसा रहेगा:

हरियाणा और पंजाब में भीषण ठंड पड़ रही है। साथ ही कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप भी जारी है। सर्द हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पंजाब में सबसे ठंडे जिले बठिंडा और फरीदकोट रहे। यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हरियाणा में हिसार भीषण ठंड की चपेट में रहा। यहां का न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Winter (1)

पंजाब और हरियाणा में ठंड (सांकेतिक फोटो | istock)

पंजाब में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग के अनुसार आज पंजाब में आज सभी जिलों में घने से अत्यंत घने कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट भी है। बर्फीली हवाओं के चलते तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। प्रदेश में कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के अंदर देखने को मिला। पिछले 24 घंटे में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, लुधियाना में 8 डिग्री, पटियाला में 7 डिग्री और गुरदासपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed