Uttarakhand: केदारनाथ मार्ग पर भीषण हेलीकॉप्टर हादसा; पायलट समेत इन 6 लोगों की दर्दनाक मौत

आज उत्तराखंड के केदारनाथ धाम मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनकी दुर्भाग्यवश घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना आज सुबह करीब 5:30 बजे गौरीकुंड क्षेत्र में हुई, जब आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर उड़ान भर रहा था। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

7 people died in a helicopter crash

हेलीकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की मौत

हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से कोई भी जीवित नहीं बचा। घटना की सूचना मिलते ही SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में राहत-बचाव दल तत्काल रवाना किया गया। दुर्गम और घने जंगलों से भरे इस स्थान पर SDRF, NDRF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने समन्वित और तेज रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

End of Feed