शहर

Uttarakhand: केदारनाथ मार्ग पर भीषण हेलीकॉप्टर हादसा; पायलट समेत इन 6 लोगों की दर्दनाक मौत

आज उत्तराखंड के केदारनाथ धाम मार्ग पर स्थित गौरीकुंड क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर, जो केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था, खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनकी दुर्भाग्यवश घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Image

हेलीकॉप्टर हादसे में 7 लोगों की मौत

Photo : Times Now Digital

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड के केदारनाथ मार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना आज सुबह करीब 5:30 बजे गौरीकुंड क्षेत्र में हुई, जब आर्यन एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी की ओर उड़ान भर रहा था। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हेलीकॉप्टर में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें से कोई भी जीवित नहीं बचा। घटना की सूचना मिलते ही SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के नेतृत्व में राहत-बचाव दल तत्काल रवाना किया गया। दुर्गम और घने जंगलों से भरे इस स्थान पर SDRF, NDRF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने समन्वित और तेज रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

ये लोग बने हादसे का शिकार

इस हादसे में सात लोगों की दुखद मृत्यु हुई। इनमें कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान (39 वर्ष), जो जयपुर निवासी थे और पायलट की भूमिका में थे, शामिल हैं। उनके साथ विक्रम रावत, बीकेटीसी प्रतिनिधि और रासी, ऊखीमठ के निवासी भी सवार थे। उत्तर प्रदेश से विनोद देवी (66 वर्ष) और 19 वर्षीय तृष्टि सिंह थीं। गुजरात से राजकुमार सुरेश जायसवाल (41 वर्ष) और महाराष्ट्र, श्रद्धा राजकुमार जायसवाल और 2 वर्षीय काशी भी इस दुर्घटना का शिकार हुए।

SDRF टीमों ने कड़ी मेहनत और सूझबूझ के साथ सभी शवों को घटनास्थल से बरामद कर रोड हेड तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। यह हादसा न केवल श्रद्धालुओं के लिए बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए एक गहरा आघात है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें