शहर

Kaushambi News: नौकर ने की दुष्कर्म कोशिश, महिला ने चाकू से काट दिया प्राइवेट पार्ट; पुलिस ने महिला पर दर्ज किया केस

कौशांबी के मंझनपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव में एक नौकर ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने आत्म रक्षा में नौकर के प्राइवेट पार्ट को काट दिया।

Image

कौशांबी में नौकर ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास।

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने नौकर निजामुद्दीन पर घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, दुष्कर्म की कोशिश करने पर उसने आत्म रक्षा में चाकू से नौकर निजामुद्दीन का प्राइवेट पार्ट काटकर शरीर से अलग कर दिया। आरोपी नौकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने महिला पर केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पाकर महिला के घर पहुंची पुलिस को खून से सना गद्दा और चादर मिला। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयोग किये गए चाकू को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि पूरा मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव का है। जहां रहने वाली एक महिला का पति सऊदी अरब में ड्राइवर का काम करता है। बताया जा रहा कि बीते दिन उसके यह काम करने वाले नौकर निजामुद्दीन की नीयत खराब हो गई। जब घर पर कोई नही था, तब मौका पाकर उसने दोपहर में महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

लेकिन महिला ने होशियारी दिखाई और जैसे ही नौकर ने जबरदस्ती करने की कोशिश की चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। चाकू के वार से घायल नौकर निजामुद्दीन किसी तरह मौके से भाग निकला। इधर, महिला सीधे थाने पहुंच गई और अपनी आपबीती बताई। जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। महिला ने थाने में लिखित शिकायत की है।

वहीं पुलिस ने घायल नौकर निजामुद्दीन के पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया। साथ ही उसको हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 326, 308 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नौकर का दावा

वहीं नौकर निजामुद्दीन का कहना है कि वह महिला के यहां बचपन से काम कर रहा है। घटना वाले दिन महिला ने मुझे अपने पास बुलाया था। बाद में मुंह पर रुमाल रखकर बेहोश कर दिया। फिर प्राइवेट पार्ट काट दिया।

पुलिस का बयान

मंझनपुर के क्षेत्राधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव निवासी सीमा (32) का नौकर निजामुद्दीन (26) से किसी बात को लेकर 14 नवंबर की शाम को विवाद हो गया था। उन्होंने बताया कि विवाद के दौरान सीमा ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से वार कर दिया, चाकू लगने से निजामुद्दीन के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट आ गई और रक्तस्राव होता देखकर निजामुद्दीन के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल निजामुद्दीन को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे प्रयागराज के एस आर एन अस्पताल भेज दिया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article