शहर

सितंबर में गर्मी ने तोड़ा कई वर्षों का रिकॉर्ड, अक्टूबर में मिलेगी राहत; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

IMD Updates: इस बार सितंबर की गर्मी ने कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालांकि, मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अक्टूबर में लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

IMD Updates: इस बार बारिश और गर्मी ने लुका छिपी का खेल खेला है। सितंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन गर्मी से अभी तक राहत नहीं मिली है। चंडीगढ़ में 23 सितंबर को पिछले 16 सालों का रिकॉर्ड टूट गया, जब तापमान 37 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। शहरवासी गर्मी के कारण बेहद परेशान हैं।

सितंबर में पड़ी ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सुरेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून के कमजोर पड़ने से कुछ हिस्सों में ही कभी-कभार बारिश देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया, "हवा में धूल कणों की कमी के कारण धूप सीधे धरती पर पड़ रही है, जिससे गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है।"

अक्टूबर में राहत मिलने की उम्मीद

इसी बीच, लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सुरेंद्र पाल सिंह ने यह भी बताया कि अक्टूबर के पहले हफ्ते से ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा और 10 अक्टूबर तक तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी। गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह भविष्यवाणी एक राहत की खबर है, और आने वाले हफ्तों में मौसम में बदलाव की संभावना है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article