Seoni News: मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभाग लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगे हैं। इसी दिशा में सिवनी जिले की रंजीता धुर्वे एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरी हैं। उन्होंने अपने मजबूत इरादों, कड़ी मेहनत और सरकारी सहयोग के दम पर अगरबत्ती निर्माण का स्टार्ट-अप शुरू किया। आज वह न केवल 10 अन्य महिलाओं को रोजगार दे रही हैं, बल्कि अपने व्यवसाय को एक मशीन से बढ़ाकर 10 मशीनों तक पहुंचा चुकी हैं। साथ ही, उनका वार्षिक टर्नओवर लगभग 25 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जो उनकी उत्कृष्ट उद्यमशीलता और आत्मनिर्भरता का प्रमाण है।
सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल
वार्षिक टर्नओवर 25 लाख रुपये
रंजीता धुर्वे बताती हैं कि उन्होंने “पंच परमेश्वरी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड” को अपनी मेहनत और लगन से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। अगरबत्ती निर्माण का यह व्यवसाय उन्होंने एक मशीन से शुरू किया था, जो आज बढ़कर 10 मशीनों तक पहुंच चुका है। इस पहल के माध्यम से उन्होंने 10 महिलाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए हैं। वह बताती हैं कि इस उद्योग में उन्होंने लगभग 10 लाख रुपये का निवेश किया है और अब इसका वार्षिक टर्नओवर करीब 25 लाख रुपये तक पहुंच गया है। उनका यह स्टार्ट-अप अगरबत्ती, धूपबत्ती और हवन सामग्री का निर्माण करता है और सिवनी जिले का पहला स्टार्ट-अप होने का गौरव भी रखता है।
भविष्य में अपने उत्पादों को एक्सपोर्ट करने की योजना
रंजीता धुर्वे, जिनके पति नरेंद्र धुर्वे अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं, सिवनी तहसील के ग्राम लुघरवाड़ा की निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में “पंच परमेश्वरी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड” के नाम से अगरबत्ती निर्माण का स्टार्ट-अप शुरू किया। शुरुआत उन्होंने एक मशीन के साथ की थी, जो आज बढ़कर 10 मशीनों तक पहुंच चुका है। इस उद्योग के माध्यम से वे 10 महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने इस व्यवसाय में प्रारंभिक रूप से करीब 10 लाख रुपये का निवेश किया था। रंजीता धुर्वे की महत्वाकांक्षा यहीं तक सीमित नहीं है। वे बताती हैं कि उन्हें एमएसएमई विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी है और भविष्य में अपने उत्पादों को निर्यात (एक्सपोर्ट) करने की योजना भी रखती हैं, जिससे उनके सपनों को और विस्तार मिलेगा। साथ ही, वे यह भी मानती हैं कि जिला उद्योग केंद्र, सिवनी से मिला सहयोग उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में काफी सहायक साबित हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
