शहर

Gorakhpur News: गोरखपुर से अयोध्या के बीच बिछेगी रेल लाइन, पांच स्टेशनों का होगा विकास

Gorakhpur News: गोरखपुर से अयोध्या धाम तक की यात्रा को आसान करने के लिए यूपी सरकार द्वारा दूसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ अयोध्या के पांच रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने के लिए डीपीआर भी तैयार कर दिया गया है।

Image

गोरखपुर से अयोध्या से बीच बिछेगी रेल लाइन

Photo : iStock

Gorakhpur News: गोरखपुर से लेकर अयोध्या के बीच दूसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही पांच नए स्टेशनों का विकास भी किया जा रहा है। बता दें की पूरे प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया था। रेलवे विकास के इस परियोजना में अयोध्या में रेल लाइन और रेलवे स्टेशनों का विकास भी शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास को अधिक जोर दिया जा रहा है, जिसके चलते नई रेल लाइन, स्टेशनों का विकास आदि किया जा रहा है।

गोरखपुर से अयोध्या रेल लाइन का डीपीआर तैयार

गोरखपुर से अयोध्या धाम तक दूसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी तेज हो गई है। अयोध्या राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने दूसरी रेल लाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि ट्रेनों की आवाजाही बढ़े और लोगों को यात्रा करने में आसानी होए। जानकारी के अनुसार बिछने वाली दूसरी रेल लाइन का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही 5 नए स्टेशनों का विकास भी किया जाएगा। इतना ही नहीं अयोध्या से कई स्थानों की कनेक्टिविटी की भी तैयारी की जा रही है। इसको लेकर भी डीपीआर यानी की एक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।

अयोध्या के पांच स्टेशनों का होगा विकास

मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या धाम तक दूसरी रेल लाइन के बिछाने के साथ 5 स्टेशनों का विकास भी किया जाएगा। विकास का ये कार्य अमृत भारत के अंतर्गत किया जाएगा। अयोध्या के जिन रेलवे स्टेशनों का विकास किया जाने वाला है उनका नाम क्रमशः अयोध्या धाम जंक्शन, अयोध्या कैंट, दर्शन नगर, रामघाट और कटरा स्टेशन है। इन पांचों स्टेशनों का पूरा कायाकल्प बदलने की तैयारी कर रही है यूपी सरकार। बता दें कि अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के साथ लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी के रेलवे की कनेक्टिविटी की जाएगी। ताकि इन शहरों के यात्रा करने वाले लोगों को आसानी हो। इसके साथ ही मनकापुर से अयोध्या धाम पहुंचने के लिए दूसरी रेल लाइन बिछाई जा रही है। इसका डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article