Bhopal News: भोपाल में ट्रॉली बैग से मिली करोड़ों की ड्रग्स, 6 दिन में दूसरी बड़ी खेप जब्त , आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के ISBT पर दिल्ली से आए एक युवक के पास से 9.139 किलो ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 7.32 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bhopal Drug Seizure: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने एक बार फिर नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। DRI ने दिल्ली से आए एक युवक को दबोचकर उसके पास से करीब 7.32 करोड़ रुपये की कीमत की मेथाम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद की है। महज 6 दिनों के भीतर भोपाल ISBT पर ड्रग्स की यह दूसरी सबसे बड़ी जब्ती की गई है।

bhopal drugs

भोपाल में छह दिन के भीतर दूसरी बड़ी ड्रग्स जब्ती

सलवार सूट की पैकिंग में छिपाए थे ड्रग्स

DRI के मुताबिक, पकड़ा गया युवक दिल्ली से बस के जरिए भोपाल पहुंचा था। पिछले छह दिनों में ISBT पर ड्रग्स की यह दूसरी बड़ी जब्ती है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी एनएच-46 यानी दिल्ली-नागपुर मार्ग से होकर बेंगलुरु जाने वाली बस से भोपाल ISBT पर उतरा था। उसके पास दो ट्रॉली बैग थे। DRI की टीम ने शक के आधार पर बैगों की तलाशी ली तो उसके अंदर से 11 पैकेट मिले। इन पैकेटों को सलवार सूट की पैकिंग में छिपाकर रखा गया था, ताकि तलाशी के दौरान उन पर आसानी से शक न हो। जांच में पैकेटों से 9.139 किलो क्रिस्टलीय मेथाम्फेटामाइन बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 7.32 करोड़ रुपये बताई गई है।

End of Feed