शहर

Uttarakhand: नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी टूरिस्ट, SDRF ने स्थानीय पुलिस के साथ किया रेस्क्यू

उत्तराखंड के चमोली में नीलकंठ ट्रक पर चार विदेशी टूरिस्ट फंस गए थे। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर गहन सर्च ऑपरेशन के बाद सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। जिसके बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से बद्रीनाथ लाया गया

Image

4 विदेशी पर्यटकों को किया गया रेस्क्यू

Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जनपद के श्री बद्रीनाथ क्षेत्र में स्थित नीलकंठ ट्रैक पर फंसे चार विदेशी पर्यटकों को एसडीआरएफ की टीम ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। मंगलवार देर रात थाना बद्रीनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि कुछ विदेशी पर्यटक नीलकंठ ट्रैक पर फंस गए हैं और उनकी सर्चिंग और रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मुख्य आरक्षी राहुल थापा के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

रेस्क्यू कर सुरक्षित बद्रीनाथ लाया गया

विषम परिस्थितियों और रात के अंधेरे में एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ट्रैकर्स की सर्चिंग के लिए गहन सर्च अभियान चलाया।टीम ने कड़ी मेहनत के बाद चारों विदेशी पर्यटकों को नीलकंठ ट्रैक पर ढूंढ लिया और उन्हें सुरक्षित तरीके से बद्रीनाथ लाया गया। पर्यटकों में स्पेन के रहने वाले जोसेफ (56), ब्राजील के रहने वाले पाउलो (39), रोड्रिगो (38) और डैनीलो शामिल हैं।

इससे पहले दो विदेशी पर्वतारोहियों किया गया रेस्क्यू

आपको बताते चलें, इससे पहले भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने रविवार को चौखंबा-3 चोटी से दो विदेशी पर्वतारोहियों को रेस्क्यू किया था। 60 घंटे से अधिक लंबे ऑपरेशन के बाद अमेरिका और ब्रिटेन की दो महिला पर्वतारोहियों को उत्तराखंड के चमोली जिले में चौखंबा-3 शिखर से रेस्क्यू किया गया था।

6 हजार 15 मीटर की ऊंचाई पर फंसी थीं दोनों

समुद्र तल से 18 हजार 500 फीट की चुनौतीपूर्ण ऊंचाई पर भारतीय वायुसेना के चीता पायलट ने पर्वतारोहियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की थी। चमोली आपदा प्रबंधन विभाग को गुरुवार को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (आईएमएफ) से एक अलर्ट मिला। जिसमें बताया गया था कि दो पर्वतारोही चौखंबा शिखर पर 6 हजार 15 मीटर की ऊंचाई पर फंसे हुए हैं। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई थी।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article