शहर

रुद्रप्रयाग में स्कूटी बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 3 युवकों की मौके पर मौत

रुद्रप्रयाग में देर रात कुंडा-दानकोट के समीप एक अनियंत्रित स्कूटी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकालकर रोड पर लाया गया। जिसके बाद जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Image

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा

Rudraprayag Accident News: उत्तरखंड के रुद्रप्रयाग में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के कुंडा-दानकोट के पास एक स्कूटी बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शव सड़क पर लाया गया। जिसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

हादसे में मृतकों की पहचान

रुद्रप्रयाग में यह घटना बीती देर रात करीब 11:15 बजे कुंडा-दानकोट के समीप हुई। इस हादसे में मृतकों की पहचान हो गई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 27 वर्षीय अंकित पुत्र प्रताप लाल निवासी गुनियाल (पोखरी ), 23 वर्षीय टीटू पुत्र राकेश लाल उम्र निवासी कुंडा दानकोट और 27 वर्षीय संदीप निवासी बरसील जिला रुद्रप्रयाग शामिल हैं। ये तीनों युवक स्कूटी वाहन संख्या UK13B 2344 पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कुंडा-दानकोट के नजदीक स्कूटी अनियंत्रित हो गई और सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

शवों को जिला अस्पताल भेजा गया

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि बीती रात को स्कूटी हादसे की खबर मिली। जिसके बाद रेस्क्यू टीम को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। इस हादसे में स्कूटी पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन और एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने तीनों युवकों का रेस्क्यू कर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक लाया। जिसके बाद 108 के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article