मोतिहारी: बार एसोसिएशन पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्र को रेलवे मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से लगातार 15वीं बार पूर्व मध्य रेलवे की मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डी.आर.यू.सी.सी.), समस्तीपुर रेल मंडल का सदस्य बनाया गया है। उनका कार्यकाल अगस्त 2024 से अगस्त 2026 तक रहेगा। मिश्र अबतक कई मंत्रालयों के लिए काम कर चुके हैं।
अधिवक्ता शैलेंद्र मिश्र
समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक (वाणिज्य) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 5 फरवरी को समस्तीपुर मंडल के मंथन सभागार में आयोजित प्रथम बैठक में भाग लेने हेतु श्री मिश्र को आमंत्रित किया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता डीआरएम विनय श्रीवास्तव करेंगे।
इन मंत्रालयों के सदस्य के रूप में कर चुके हैं काम
श्री मिश्र इससे पूर्व भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, संचार मंत्रालय एवं खाद्य महापूर्ति मंत्रालय की विभिन्न परामर्शदात्री समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। उनके सदस्य बनने पर अधिवक्ताओं, दैनिक रेल यात्रियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
