शहर

इंडिया की जीत से ठीक पहले साक्षी ने धोनी के साथ शेयर की फोटो, देखते ही दिल हार गए नेटिजन्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 09:20 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्टान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की, जिसे देखने के बाद पोस्ट पर लाइक और कमेंट की भरमार लग गई।

Image

साक्षी ने धोनी के साथ शेयर की उत्तराखंड की फोटो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्टान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी के साथ आज-कल उत्तराखंड घूम रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से धोनी के साथ उत्तराखंड की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। धोनी और उनकी पत्नी की इन तस्वीरों को देख फैंस पोस्ट पर भर-भर के कमेंट कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर साक्षी ने फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा "सभी धोनी के बीच घटनापूर्ण दिन! मेरा विश्वास करो यहां बहुत सारे हैं"। यहां देखें साक्षी द्वारा पोस्ट की गई खूबसूरत तस्वीर...

उनके इस पोस्ट के बाद धोनी के फैंस ने साक्षी के इस पोस्ट पर कमेंट करने शुरू कर दिए। एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा 'उत्तराखंड में आपका स्वागत है'। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'आप लोग मेरी पसंदीदा जोड़ी है'। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि 'आपकी जोड़ी बहुत खूबसूरत हैं।' एक कमेंट में लिखा गया कि 'धोनी आप सोशल मीडिया में एक्टिव क्यों नहीं रहते।' ऐसे ही एक यूजर ने मजेदार कमेंट कर लिखा कि 'आप मैच देखने क्यों नहीं गए।' भारत एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतेगा।अभी तक साक्षी के पोस्ट पर 801,533 लाइक्स और 2 हजार से अधिक कमेंट आ चुके हैं।

साक्षी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत एक्टिव रहते है और रोजाना कुछ न कुछ पोस्ट करती है। इस बार उत्तराखंड से उन्होंने धोनी के साथ अपनी फोटो साझा की है। इसके साथ उन्होंने उस घर की एक वीडियो भी शेयर की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article