Bihar News: उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी टनल में फंसे लोगों में पांच लोग बिहार से थे। जिनकी वापसी तो हो चुकी है, लेकिन इनकी बिहार सरकार की ओर से कोई सुध नही ली गई है। ऐसा कहने वाले सबाह अहमद नाम के व्यक्ति हैं, जो टनल में फंसे बिहार के पांच लोगों में से एक हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जब से उनकी घर वापसी हुई है, तब से सरकार की ओर से कोई भी उनके हालचाल की जानकारी लेने भी नहीं आया है।
उत्तराखंड टनल में फंसे शख्स ने की PM मोदी की तारीफ
टाइम्स नाउ से सबाह की बातचीत
सबाह अहमद ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में अपना दर्द बयान किया है, उन्होंने बताया कि वे बिहार सरकार की बेरुखी से दुखी हैं। सबाह अहमद ने कहा की जिस समय वे लोग टनल में फंसे हुए थे, तब हर राज्य की सरकार अपने-अपने लोगों की चिंता कर रही थी और उनकी जानकारी ले रही थी, लेकिन बिहार सरकार की ओर से उनके लोगों की कोई सुध नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि टनल से बाहर आने के बाद भी बिहार सरकार का कोई नुमाइंदा उनकी सुध लेने के लिए अब तक नहीं पहुंचा है।
उत्तराखंड सरकार और पीएम मोदी की तारीफ
सबाह अहमद ने इस दौरान उत्तराखंड सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा की पीएम मोदी लगातार उन लोगों का हालचाल पता कर रहे थे और उनकी सुध ले रहे थे। सबाह ने कहा कि उनकी और ऊपर वाले की कृपा से ही आज वे लोग जिंदा है और टनल के बाहर सही सलामत निकल पाए हैं।
