शहर

Mahakaleshwar Temple: इंदौर के नजदीक हैं ये दो ज्योतिर्लिंग, अगर दर्शन का बना रहें हैं प्लान तो जान लें रूट और दूरी

मध्य प्रदेश के इंदौर से ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर मंदिर जाने का प्लान बना रहें हैं तो ये खबर आप के लिए हैं। ओंकारेश्वर नर्मदा नदी के तट पर स्थित भगवान शिव का मंदिर हैं। ओंकारेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इंदौर से ओंकारेश्वर मंदिर की दूरी लगभग 78.8 किलोमीटर की है जबकि महाकालेश्वर मंदिर की दूरी 56.3 किलोमीटर है।

Image

इंदौर से महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर कैसे जाएं

Photo : Times Now Digital

How to reach Mahakaleshwar and Omkareshwar from Indore: ओंकारेश्वर भारत के मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। नर्मदा नदी के तट पर स्थित, ओंकारेश्वर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक होने के लिए प्रसिद्ध है और अपने प्राचीन मंदिरों, सुरम्य घाटों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है, जो बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। वहीं महाकालेश्वर मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन में स्थित है। महाकालेश्वर भगवान शिव का प्रमुख मंदिर है। इस मंदिर का वर्णन कई वेद- पुराणों में मिलता है।

Mahakaleshwar Temple

Mahakaleshwar Temple

महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के बीच की दूरी

अगर आप महाकालेश्वर से ओंकारेश्वर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। क्योंकि इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको यह पता लगने वाला है, कि आखिर महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के बीच में कितनी दूरी है, और आपको दोनों के बीच सफर करने में कितना समय लगने वाला है। जिससे कि आपको अपना सफर करने में आसानी होगी।

Mahakaleshwar- Okareshwar Temple

Mahakaleshwar- Okareshwar Temple

महाकालेश्वर से ओंकारेश्वर पहुंचने का सबसे लोकप्रिय मार्ग NH52 और NH47 राजमार्ग है। महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर के बीच की दूरी लगभग 140 किमी है, और सड़क मार्ग से दूरी तय करने में लगभग 3-4 घंटे लगते हैं। यह मार्ग सुंदर ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों से होकर गुजरता है, जिससे यात्रा आनंददायक हो जाती है।

इंदौर से महाकालेश्वर मंदिर

अगर प्रदेश के प्रमुख शहर इंदौर से महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन की बात करें तो इंदौर से इस मंदिर की दूरी लगभग 56.3 km है और इस दूरी को पूरा करने में लगभग 1 घंटा 20 मिनट का समय लगता है। इंदौर से उज्जैन तक ट्रेन की दूरी लगभग 62 किलोमीटर है और दोनों शहरों के बीच लगभग 35 ट्रेनें चलती हैं। सबसे तेज ट्रेन महाकाल एसएफ एक्सप्रेस (20414/16) है जो इंदौर से उज्जैन पहुंचने में केवल एक घंटे का समय लेती है।

Mahakaleshwar Temple

Mahakaleshwar Temple

इंदौर से ओंकारेश्वर मंदिर की दूरी

अगर इंदौर से ओंकारेश्वर की दूरी की बात करें तो इंदौर से ओंकारेश्वर मंदिर की दूरी लगभग 78.8 किलोमीटर की है, जिसे पूरा करने में लगभग 2 घंटे 27 मिनट का समय लगता है। अगर आप ट्रेन से ओंकारेश्वर मंदिर आने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पास का रेलवे स्टेशन है मोर्टक्का। मोर्टक्का रेलवे स्टेशन ओंकारेश्वर मंदिर से 12 किलोमीटर दूर है।

Omkareshwar Jyotirlinga Temple

Omkareshwar Jyotirlinga Temple

वहीं पास का रेलवे जंक्शन खंडवा है, जो मंदिर से 72 किलोमीटर दूर है। आप ट्रेन के माध्यम ये यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। रेलवे स्टेशन से बाहर निकलने के बाद आप टैक्सी लेकर आसानी से मंदिर पहुंच सकते हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article