शहर

Bengaluru Water Crisis: बेंगलुरु में प्रशासन का बड़ा ऐलान, पेयजल से कार धोना अपराध, लगेगा जुर्माना

Bengaluru Water Crisis: अगर अगर आप भी पीने योग्य पानी से कार धोते हैं संभल जाइए। बंगलुरु के लोगों को साफ पानी से कार धोना महंगा पड़ सकता है। अगर आपने ऐसी भूल की तो आपको 5000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

Image

पानी की किल्लत से परेशान बेंगलुरु

Photo : Twitter

Bengaluru Water Crisis: बेंगलुरु में इनदिनों पेयजल की समस्या से हाहाकर मचा है। आलम ये है कि देश की आईटी राजधानी में पीने के पानी के लिए लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालात विकट होते जा रहे हैं ऐसे में बंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने किया है एक बड़ा फैसला। बंगलुरु में अब पेयजल का दुरुपयोग एक संगीन अपराध है।

अगर अगर आप भी पीने योग्य पानी से कार धोते हैं संभल जाइए। बंगलुरु के लोगों को साफ पानी से कार धोना महंगा पड़ सकता है। अगर आपने ऐसी भूल की तो आपको 5000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा।

साफ पानी से कार धोने पर 5000 रुपये का जुर्माना

यहां के नियमों के मुताबिक, साफ पानी से कार धोने पर 5000 रुपये का जुर्माना देना होगा। सरकार ने पानी की भारी कमी को देखते हुए ये बड़ा फैसला लिया है। बंगलुरु वॉटर सप्लाई और सीवर बोर्ड की और से साफ पानी से कार की धुलाई पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही यहां वॉटर फाउंटेन, सड़क के निर्माण और देखभाल के काम में साफ पानी के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दि गई है।

धारा 33 और 44 के तहत यह नियम जारी

जनहित में बोर्ड के 1964 में बने कानूनी धारा 33 और 44 के तहत यह नियम जारी किया गया है। इसके लिए एक कॉल सेंटर भी बनाया गया है, जिसके नंबर 1916 पर निर्देशों को ना मानने पर सूचना देनी की व्यवस्था की गई है।

टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है पानी

आपको बता दें कि बेंगलुरु के साथ ही इसके पास के शहरों में पानी की भारी कमी हो रही है। जिस कारण यहां टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है। पानी पहुंचाने वाले इन टैकरों की संख्या 3500 है। प्रशासन का कहना है कि केवल 219 टैंकरों हैं। साथ ही इन टैकरों की कीमत को फिक्स करने की चेतावनी दी गई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article