शहर

DND फ्लाईवे पर बदलेगा रास्ता, 22 से 18 मार्च तक डायवर्ट रास्तों का करें इस्तेमाल; देखें रूट-टाइमिंग

नोएडा टोल ब्रिज लिमिटेड 22 फरवरी से 18 मार्च तक डीएनडी फ्लाईवे के कैरिज-वे पर मरम्मत और री-सर्फेसिंग का कार्य कराएगी। यह कार्य प्रतिदिन रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जाएगा। लिहाजा मरम्मत कार्य होने तक रूट डायवर्ट किए गए हैं।

Image

DND फ्लाईवे पर बदलेगा रास्ता

नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए अगले कुछ दिन निश्चित घंटों के दौरान डीएनडी फ्लाईवे पर सफर करना मुश्किल भरा रह सकता है। वाहन चालकों के लिए अहम ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। नोएडा टोल ब्रिज लिमिटेड 22 फरवरी से 18 मार्च तक डीएनडी फ्लाईवे के कैरिज-वे पर मरम्मत और री-सर्फेसिंग का कार्य कराएगी। यह कार्य प्रतिदिन रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जाएगा।

डीएनडी फ्लाइवे पर बदला रहेगा ट्रैफिक

जानकारी के मुताबिक, मरम्मत कार्य के दौरान कुछ कट डायवर्ट रहेंगे, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक एडीसीपी मनीष सिंह के मुताबिक, महामाया फ्लाईवे की ओर से डीएनडी जाने वाले वाहन दलित प्रेरणा स्थल से सीधे चिल्ला बॉर्डर होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। वहीं रजनीगंधा और सेक्टर-16 से डीएनडी टोल की ओर जाने वाले वाहन यू-टर्न लेकर चिल्ला की तरफ से आगे बढ़ेंगे। इससे वाहन चालकों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। हालांकि, दिन में ट्रैफिक खुला रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करने की सलाह

प्रशासन का कहना है कि मरम्मत कार्य के कारण कुछ रूटों पर यातायात धीमा रह सकता है और जाम की स्थिति बन सकती है। अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे संभावित जाम और असुविधा से बचने के लिए तय डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें। रात के समय सफर करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रहेगी नजर

डीएनडी फ्लाईवे दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। ट्रैफिक पुलिस और संबंधित एजेंसियां लगातार निगरानी रखेंगी ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article