Rohtak Delhi Bypass Shooting: रोहतक में देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली बाईपास पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर दो अज्ञात अपराधियों ने गोलियों की ताबड़तोड़ बरसात करते हुए एक युवक की हत्या कर दी। बताया गया है कि हमलावरों ने लगभग 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। अभी तक हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन किसी गैंगवार से जुड़े होने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है।
रोहतक में गोलीबारी में युवक की मौत
15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं
जानकारी के मुताबिक, रोहतक शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक, दिल्ली बाईपास पर एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर सब कुछ रोज की तरह ही था लेकिन अफरातफरी उस वक्त मच गई जब दो बदमाश स्कूटी पर आए और उन्होंने एक युवक पर 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे युवक मौके पर ही झुलसकर दम तोड़ गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम छा गया।
हमलावर कौन थे?
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान निजामपुर निवासी दिनेश उर्फ गोगा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू की। मौके पर मौजूद डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे और हत्या के पीछे क्या वजह रही। ऐसे में पुलिस अधिकारी घटना से जुड़े सबूत जमा कर रहे हैं।
मामले की जांच जारी
फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरी घटना का खुलासा होने की संभावना है। साथ ही, मृतक के खिलाफ किसी आपराधिक मामला या पुरानी रंजिश से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में खासतौर से प्राइवेट अस्पताल ट्रैफिक काफी देर तक प्रभावित रहा। हालांकि, मौजूदा पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने जाम की स्थिति को संभाला।
