Bijnor News: कारोबारी के घर बदमाशों ने मचाया कहर, पत्नी का रेप कर सिगरेट से दागा जिस्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 12:14 PM IST

यूपी के बिजनौर में पांच हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी के घर में कहर बरपाया। लूटपाट कर कारोबारी की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके शरीर को सिगरेट से भी दागा।

बिजनौर: जिले के नगीना देहात क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बुधवार की रात पांच अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली महिला को जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं सिगरेट से कई जगह जिस्म को दाग कर घर में रखे जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गए।

gang raped in Bijnor

कारोबारी की पत्नी से गैंगरेप

रेप के बाद महिला को सिगरेट से दागा

दरअसल, नगीना देहात क्षेत्र में बुधवार की रात 4 से 5 बदमाश दूसरे की मकान की छत के जरिए एक बिजनेसमैन के घर में दाखिल हुए। घर में मौजूद महिला को बदमाशों ने पहले नशीला पदार्थ पिलाया, उसके बाद सभी ने जबरन बारी बारी से दुष्कर्म किया। इतना हीं नहीं बदमाशों ने जलती सिगरेट से महिला के जिस्म को कई जगह जलाया भी। फिर कारोबारी के घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर बदमाश आसानी से फरार हो गए।

पुलिस का हीलाहवाली रवैया

जानकारी के मुताबिक, महिला का पति शाम के वक्त अपने बच्चों को दवाई लेने गया था, जिसकी वजह से महिला घर में अकेली थी, जिसका फायदा बदमाशों ने आसानी से उठा लिया। हादसे के बाद पूरा गांव दहशत में है। साथ ही महिला की हालत नाजुक है, जिसका इलाज मेरठ अस्पताल में चल रहा है। इधर, पीड़ित पत्नी के पति का साफ तौर पर कहना है कि पुलिस के अफसर लगातार केस रजिस्टर्ड करने में आनाकानी व दबाव बना रहे थे। बड़ी मुश्किल से पीड़ित पति की तहरीर पर नगीना देहात थाने में 5 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गैंगरेप सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस के अफसर रात से ही अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं।

End of Feed