शहर

कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, ट्रक पलटने से 10 लोगों की मौके पर मौत; 15 लोग घायल

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में आज सुबह एक ट्रक पलट गया। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब सावनूर से कुमता बाजार में सब्जियां बेचने जा रहे लोगों का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण एम. ने बताया कि ट्रक तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जांच शुरू

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्राथमिक जांच में ट्रक के ब्रेक फेल होने की संभावना जताई जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article