वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद जमकर हंगामा, राजद समर्थकों ने फाड़े BJP के पोस्टर

वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद हंगामा हुआ। वायरल वीडियो में राजद समर्थक पुल पर झंडे लेकर नारेबाजी करते और प्रधानमंत्री व बीजेपी के बैनर-पोस्टर फाड़ते नजर आ रहे हैं।

Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन के बाद पुल पर जमकर हंगामा देखने को मिला। आरोप है कि उद्घाटन कार्यक्रम खत्म होते ही बड़ी संख्या में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समर्थक सेतु पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने पुल पर लगे प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के बैनर-पोस्टर फाड़ दिए। इस दौरान समर्थकों ने राजद और लालू प्रसाद यादव-तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी भी की। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Vaishali Ruckus

वैशाली में नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद हंगामा

करीब 40 मिनट तक चला हुड़दंग

वायरल वीडियो में कुछ लोग राजद का झंडा लेकर पुल पर नारे लगाते और पोस्टर फाड़ते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग प्रधानमंत्री के पोस्टर को पैरों से कुचलते भी दिखाई दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हंगामा और हुड़दंग करीब 40 मिनट तक चलता रहा। जिससे वहां तनाव का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। हंगामे के दौरान समर्थक लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राजद और कांग्रेस के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते रहे।

End of Feed